छठ महापर्व पर पूजा की अनुमति को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लिखा उपराज्यपाल को पत्र

By: Ankur Thu, 14 Oct 2021 3:12:45

छठ महापर्व पर पूजा की अनुमति को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लिखा उपराज्यपाल को पत्र

कोरोना को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों, जलाशयों और नदी किनारों पर छठ पूजा को लेकर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद से ही भाजपा आक्रामक हैं और सड़कों पर उतर आई। बीते मंगलवार को दिल्ली भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी घायल हो गए थे और उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। राजधानी दिल्ली में महापर्व छठ को लेकर असमंजस बरकरार है।

इस बीच दिल्ली सरकार ने इस बाबत गाइडलाइंस जारी करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र पहले ही लिख दिया है। इसी बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को भी इस संबंध में पत्र लिखा। उन्होंने लिखा कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति अब बेहतर है। मेरे ख्याल से कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए हमें दिल्ली में छठ पूजा के आयोजन की अनुमति दे देनी चाहिए।

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर राजनीति होना कोई नई बात नहीं है। दिल्ली में करीब 40 लाख पूर्वांचली मतदाता हैं जो छठ पूजा करते है। उन्हें साधने के लिए कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी में होड़ लगी रहती है। दिल्ली की 27 विधानसभा सीट ऐसी है जहां पूर्वांचल के लोग चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की स्थिति में हैं। इसी वजह से सियासी दल भी पूर्वांचल मतदाताओं पर जमकर दांव लगाते रहे हैं।

ये भी पढ़े :

# महाअष्टमी पर गोल्डन साड़ी में नजर आई मौनी रॉय, फ्लोरल पैंटसूट में हिना खान ने बिखेरा हुस्न का जलवा; देखें Photos

# बच्चे की शैतानी से मां को होना पड़ा परेशान, गले में साइकिल का लॉक लगाकर भूला कोड, पहुंची पुलिस

# पेरेंट्स ने पिज्जा आर्डर करने से किया मना तो फांसी लगाकर दे दी बच्ची ने अपनी जान

# गाय के जन्मा दो सिर और तीन आंख वाला बछड़ा, देवी का अवतार समझ लोग कर रहे पूजा

# बुलेटप्रूफ निकला मोबाइल, बदमाशों की चलाई गोली अटकी और बच गई जान

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com